Delhi CM Oath Ceremony: आज आतिशी लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये पांच चेहरे
Delhi CM Oath Ceremony : दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी आज शाम 4.30 बजे शपथ लेंगी. उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे. कालकाजी से विधायक आतिशी के साथ पांच अन्य नेताओं को एलजी विनय कुमार सक्सेना मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
यह भी पढ़े :- कवर्धा हिंसा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और SP को हटाया, पढ़ें पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन एकबार फिर मंत्री पद की शपथ लेंगे तो वहीं पहली बार कैबिनेट में शामिल किए जा रहे मुकेश अहलावत भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
बता दे केजरीवाल की ओर से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद विधायक दल की बैठक हुई जिसमें आतिशी के नाम पर मुहर लगी. आतिशी पिछली केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं. अब शनिवार को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण (Delhi CM Oath Ceremony) को लेकर उपराज्यपाल ऑफिस में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
आतिशी के पास रहे हैं सबसे ज्यादा मंत्रालय
आतिशी को केजरीवाल का सहयोगी और विश्वासपात्र माना जाता है. अन्ना आंदोलन के समय से ही वो केजरीवाल के साथ हैं. सरकार में सबसे ज्यादा मंत्रालय भी उन्हीं के पास थे और केजरीवाल के जेल जाने के बाद से वो पार्टी और सरकार से जुड़े अधिकतर मुद्दों पर मुखर भी रही हैं. मंत्री बनने से पहले आतिशी शिक्षा के लिए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी
आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले बीजेपी की दिवंगत और दिग्गज नेता सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. सुषमा स्वराज का कार्यकाल बहुत छोटा था जबकि शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. अब दिल्ली की कमान आतिशी को मिलने जा रही है. वहीं, मंत्रिमंडल में जो चेहर शामिल होंगे उसमें ज्यादातर पुराने चेहरे हैं जो कि पहले मंत्री रह चुके हैं. मुकेश अहलावत पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। (Delhi CM Oath Ceremony)



