Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे भाजपा वाले: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Kharge PC in Jammu: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह प्रचार के समय बड़ी-बड़ी बाते करते हैं। बाद में कह देते हैं कि ये तो चुनावी जुमले थे। BJP कह रही है कि 5 लाख नौकरी देंगे। ऐसे में सवाल है कि आप तो सरकार में हैं तो फिर नौकरी क्यों नहीं दी, लेकिन कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। इसलिए हम 1 लाख पदों पर भर्ती करेंगे। जम्मू-कश्मीर में 35% बेरोजगारी है और 65% सरकारी पद यहां खाली हैं। BJP के पास बहुत समय था, उनके LG के पास पॉवर भी थीं, लेकिन उन्होंने खाली पद नहीं भरे।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरता है पाकिस्तान: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

खड़गे ने कहा कि पहले यहां लोगों को 11 किलो अनाज मिलता था, BJP ने उसे काट करके 5 किलो कर दिया। कांग्रेस सरकार में आते ही खाली पदों को भरेगी और 11 किलो राशन देगी। नरेंद्र मोदी और अमित शाह हमेशा जुमले बनाते हैं और उन्हीं पर वोट मांगते हैं। हमने मनरेगा योजना शुरू की। देश के किसानों की कर्जमाफी की। जनता के लिए फूड सिक्योरिटी एक्ट लाए। बेहतर शिक्षा के अवसर बनाए, गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश और जनता के लिए काम करती आई है। (Kharge PC in Jammu)

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि BJP के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान देते हैं। नरेंद्र मोदी इनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लेते हैं, क्योंकि वो खुद डरते हैं। ये लोग आजादी के समय भी डर कर घर बैठ गए थे, लेकिन कांग्रेस को लोग डरे नहीं थे। आजादी के लिए लड़े, कुर्बानियां दीं और देश को आजादी दिलाई थी। आज भी कांग्रेस डरने वाली नहीं है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की सरकार आएगी तो बिजली कटौती की समस्या दूर करेंगे। युवाओं की मुश्किलों को भी खत्म करेंगे। ‘दरबार मूव’ को फिर से शुरु करेंगे। जम्मू-कश्मीर टूरिज्म पर निर्भर है, इसलिए यहां के टूरिज्म को बेहतर बनाएंगे ताकि लोगों का जीवन और अच्छा हो सके। (Kharge PC in Jammu)

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर से जुड़ी जो भी बातें सामने आईं हैं, वे किसी के लिए भी सही नहीं है। इस तरह की धोखाधड़ी अच्छी बात नहीं हैं। ये भक्तों के लिए भी अच्छा नहीं है, क्योंकि लोग बहुत श्रद्धा के साथ मंदिर में जाते हैं। इस मामले में दोषियों पर एक्शन लेना चाहिए। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा वाले झूठा प्रचार कर रहें हैं। इस देश में जब तक अस्पृश्यता रहेगी, तब तक सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण रहेगा। कांग्रेस पार्टी आरक्षण का समर्थन करती रहेगी। साथ ही SC, ST, OBC और EWS वर्गों के आरक्षण के अधिकारों के लिए लड़ते रहेगी। हम संघर्ष करते रहेंगे। (Kharge PC in Jammu)

Back to top button
error: Content is protected !!