कवर्धा मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रहा विपक्ष: डिप्टी CM विजय शर्मा
Vijay Sharma on Congress: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की घटना को लेकर पूर्व मु्ख्यमंत्री भूपेश बघेल पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कवर्धा की घटना के बाद पंचनामा हुआ है। इस दौरान कांग्रेस के विधायक भी सामने थे। पूरे थाने को बदल दिया गया है। SP को बदल दिया गया और एडिशनल SP सस्पेंड किए गए हैं। जांच का आयोग बैठाया गया है। गुनहगारों को सजा दी जाएगी। SP अभिषेक पल्लव को हटाने पर कहा कि उनका एक वीडियो आया था, जिसमें वो दिख रहे थे। वीडियो में यह समझ आया कि उनको अपनी जिम्मेदारी इस ढंग से नहीं निभाना चाहिए था। कलेक्टर का रुटीन ट्रांसफर हुआ है।
यह भी पढ़ें:- ओडिशा में आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ यौन उत्पीड़न, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
डिप्टी CM ने कहा कि एडिशनल एसपी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पाए, जिसकी वजह से उन्हें सस्पेंड किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ बंद को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन नहीं दिया था। इसे लेकर गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स पर सरकार का किसी तरह का कोई दबाव नहीं था। भूपेश बघेल जिस तरह लोहारडीह आए थे उसी तरह उनको बिरनपुर भी जाना था। अभी भूपेश बघेल सिर्फ नेतागिरी और राजनीति कर रहे हैं। घटना वाला गांव हमारा है, जिसे हम संभाल लेंगे। उनको अभी भी जाना है तो जाए, लेकिन वो अपने पुराने दिन भी याद करें। (Vijay Sharma on Congress)
डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में हमें भी डंडे पड़े थे, लेकिन उस समय पूर्व CM भूपेश बघेल ने किसी का भी तबादला नहीं किया था। भूपेश बघेल सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस को बंद की राजनीति नहीं होनी चाहिए। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कवर्धा जिला जेल पहुंचर लोहारीडीह अग्निकांड के आरोपियों से मुलाकात की। इस दौरान आरोपियों के परिवार वाले भी मौजूद थे, जो अपने परिजनों से मिलने आए थे। डिप्टी CM ने जेल में आरोपियों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनके हालातों पर चर्चा की। (Vijay Sharma on Congress)
मुलाकात के बाद उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। कुछ कार्रवाई पहले ही हो चुकी है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर गंदी राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के समय कवर्धा के युवाओं को बेवजह पीटा गया था, लेकिन जिन्हें सजा मिलनी चाहिए थी, उन्हें पुरस्कृत किया गया। उस समय एक संत्री तक को नहीं बदला गया था। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि हम गांव वालों के साथ हैं। गांव वाले हमारे साथ हैं, लेकिन राजनीति करने वाले सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। (Vijay Sharma on Congress)
वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और कांग्रेस नेता डॉ किरणमयी नायक ने दर्ज के केंद्रीय जेल पहुंचकर कवर्धा मामले में गिरफ्तार आरोपियों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 33 महिला बंदियों से मुलाकात की है। उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज किया। इस दौरान उनके साथ में एक सरकारी डॉक्टर, पुलिस प्रशासन की पद्मश्री तंवर और दुर्ग तहसीलदार क्षमा यदु मौजूद थीं। किरणमयी नायक ने कहा कि जेल में 33 महिला को गिरफ्तार कर रखा गया है, जिनमें से 30 महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान हैं। महिलाओं को अलग कमरे में ले जाकर पर्सनली उनसे बातचीत की गई और उन्होंने अपने कपड़े हटाकर अपने घाव दिखाए हैं। बहुत बुरी तरह से पुलिस ने उन्हें मारा है। (Vijay Sharma on Congress)
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद घरों में घुसकर कई निर्दोष महिलाओं को मारा गया। वहीं थाने लाकर भी उनसे मारपीट की गई है। नायक ने बताया कि एक महिला को गिरफ्तार कर जेल में लाया गया। फिर उसकी बेटे के मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था। यह किस प्रक्रिया के तहत हुआ इसे जानने की जरूरत है, जो दृश्य मैंने देखा वह बहुत ही भयावह है। महिलाओं के शरीर पर कई चोटे हैं, जो बता रहे हैं कि उनके साथ में कितनी बर्बरता की गई है। इनमें कई देवरानी-जेठानी है तो कई एक ही परिवार के लोग शामिल हैं। नायक ने बताया कि वे अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और राज्यपाल रमेन डेका को सौंपेगी। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग में भी इस बात को रखेंगी। (Vijay Sharma on Congress)



