Crime News: फ्रिज के अंदर मिले युवती के 30 से अधिक टुकड़े, श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और केस आया सामने
Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवती का घर में क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि मल्लेश्वरम में एक घर से 29 साल की महिला की लाश काफी बुरी हालत में मिली है.
30 टुकड़ों में फ्रिज में मिला महिला का शव
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है जिसके शव को 30 से अधिक टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में भर दिया गया था. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उस इमारत की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड लगाकर उसे बंद कर दिया. महिला का शव बेडरूम से मिला है जहां वो अकेली रह रही थी।
यह भी पढ़े :- तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद: उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण करेंगे 11 दिन का उपवास, भगवान से क्षमा याचना मांगेंगे
पड़ोसियों ने सोचा सड़े हुए भोजन की दुर्गंध है
पड़ोसियों ने शुरू में सोचा कि सड़े हुए भोजन की वजह से घर से दुर्गंध आ रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जब बदबू ज्यादा फैली तो उन्होंने उसी बिल्डिंग में रहने वाले फ्लैट के मालिक जयराम को इसकी सूचना दी. फ्लैट बाहर से बंद था. वह बहुत बदबू आने के बावजूद फ्लैट में घुसा और फ्रिज खोला जिसमें सूखा खून और क्षत-विक्षत शव दिखा. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला: पुलिस
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि व्यालिकावल पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला. ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या 4-5 दिन पहले की गई है. शव की पहचान हो गई है. जांच जारी है. हम जांच के बाद ज्यादा जानकारी दे सकेंगे. महिला कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है.
रिपोर्ट के मुताबिक महालक्ष्मी मल्लेश्वरम में रहती थीं और एक मॉल में काम करती थीं, उसके पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करते थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद वो भी मौके पर पहुंचे। (Crime News)
2022 में हुई थी श्रद्धा की हत्या
बता दें कि ऐसा ही मामला दो साल पहले दिल्ली में भी सामने आया था. 18 मई, 2022 को दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा नाम की लड़की की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई थी. श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर शव को फ्रिज में रखा गया था। (Crime News)



