Balodabazar : ग्राम बिनौरी में प्रार्थनासभा के विरुद्ध ग्रामीणों की आपत्ति पर पहुंची पुलिस, शांति बनाए रखने की हिदायत

Balodabazar : बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर स्थित ग्राम बिनौरी में बीते 17-18 वर्षों से चल रही प्रार्थनासभाओं के कारण गांव में उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने यातायात अव्यवस्था, सामाजिक और धार्मिक तनाव, तथा पारिवारिक विवाद जैसी समस्याओं का उल्लेख किया। इन समस्याओं के चलते ग्रामीणों ने प्रार्थनासभा के आयोजकों के खिलाफ आपत्ति दर्ज की।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पलारी थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर शीतल साहू और नंद कुमार साहू को, जो प्रार्थनासभा का आयोजन कर रहे थे, थाने लाया। ग्रामीणों का आरोप था कि हर रविवार बाहरी लोगों की भीड़ गांव में इकट्ठा होती है और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के कारण शांति भंग हो रही है। पुलिस ने प्रार्थनासभा को बंद करवाया और शीतल साहू एवं नंद कुमार साहू को गांव की शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी। (Balodabazar )
यह भी पढ़े :- Quad Summit 2024 : हम किसी के खिलाफ नहीं, क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी ने चीन को जमकर सुनाया

पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने और ग्रामीणों के साथ शांति समझौता होने के बाद, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राम बिनौरी के जागरूक ग्रामीणों के साथ सरपंच, उपसरपंच, पंच, और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी (मिकी), जिला मंत्री राजेश केशरवानी, विजय साहू, द्वारिका साहू, विनय धींवर, बिसौहा राम वर्मा, सत्या साहू और अन्य विहिप, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के सदस्य उपस्थित रहे। (Balodabazar )



