Google Analytics —— Meta Pixel

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 12 लोगों की मौत

Amravati Road Accident: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बड़ा हादसा हुआ है, जहां के धरनी तहसील स्थित सेमाडोह गांव में एक बस के नाले में पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें चार महिला टीचर समेत छह शिक्षक शामिल हैं। सभी शिक्षक मेलघाट के अलग-अलग स्कूल में पदस्थ थे, जो स्कूल जाने के लिए बस में यात्रा कर रहे थे। अमरावती से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होने वाली बस 15 मिनट देरी से पहुंची, जहां समय कवर करने के चक्कर में ड्राइवर ने सड़क पर तेजी से गाड़ी चलाई। इसी दौरान सेम्माडोह गांव के पास नाले में गिर गई।

यह भी पढ़ें:- हमने नरेंद्र मोदी को साइकोलॉजिकली तोड़ दिया: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें धरनी और परतवाड़ा के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है। (Amravati Road Accident)

भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा

भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। 2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है। नशे में गाड़ी चलाना और गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल दो अन्य बड़े कारण हैं, जो भारत में चार प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में हिस्सेदार हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक बुनियादी सड़क सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के कारण भी पिछले साल भारत में लगभग 70 हजार लोग मारे गए। सभी बैठने वालों के लिए अनिवार्य सीटबेल्ट नियम लागू करने के बावजूद 2022 में इसे न पहनने के कारण लगभग 17 हजार लोगों की जान चली गई। (Amravati Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!