छत्तीसगढ़ को मिला सेरीकल्चर के क्षेत्र में बेस्ट एचिवर पुरस्कार, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Chhattisgarh Get Achiever Award: छत्तीसगढ़ के किसानों को रेशम पालन के क्षेत्र में एक और बड़ा पुरस्कार हासिल किया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बेंगलुरु में रेशम बोर्ड के 75वें स्थापना दिवस 20 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में टसर कृमिपालक और टसर धागाकारक गतिविधि के लिए छत्तीसगढ़ को बेस्ट एचिवर पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ रेशम पालक किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
ग्रामोद्योग के इस उपलब्धि पर सचिव सह संचालक यशवंत कुमार ने खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग द्वारा परीक्षण और अनुशंसा के बाद संतोष कुमार देवांगन, ग्राम-सिवनी, जिला-जांजगीर-चांपा को धागाकारक, गणेश राम सिदार और ग्राम-बार जिला-सारंगढ़, बिलाईगढ़ को टसर कृमिपालक के रूप में नामांकित किया गया। इसके बाद कृषकों ने दोनों विधाओं में प्राप्त उत्कृष्ठ उपलब्धि पत्रक और हितग्राहियों की जुबानी सफलता की कहानी फोटोग्राफ-वीडियो समेत पूर्ण संकलन संयुक्त सचिव केंद्रीय रेशम बोर्ड बेंगलुरु प्रेषित किया था। (Chhattisgarh Get Achiever Award)
प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन
छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग (रेशम प्रभाग) की ओर से ‘प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन’ में भाग लेने के लिए राज्य की ओर से टसर कृमि पालक और धागाकारक के किसान को प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन में भेजा गया था। इन दोनों विधाओं के प्रतिभागी कृषकों को केंद्रीय रेशम बोर्ड बेंगलुरु द्वारा पुरस्कृत किया गया है। बता दें कि केंद्रीय रेशम बोर्ड एक सांविधिक निकाय है, जो भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत कार्य करती है। इसकी स्थापना 1948 में की गई थी। इसका उद्देश्य अनुसंधान, विकास संस्थानों के व्यापक नेटवर्क और विस्तार तंत्र के माध्यम से शहतूत और वन्य (गैर-शहतूत) दोनों क्षेत्रों में देश भर में रेशम उद्योग की जरूरतों को पूरा करना है। (Chhattisgarh Get Achiever Award)



