मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट का बयान आया सामने : मंदिर ट्रस्ट किसी भी फैक्ट्री से प्रसाद नही खरीदता है और ना ही वितरण करता है : मनोज अग्रवाल
Dongargarh : तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी के बवाल के बाद पूरे देश में इन दिनों मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद की क्वालिटी की जांच शुरू हो गई है. इस बीच खाद्य विभाग ने डोंगरगढ़ के ग्राम राका में स्थित मजहर खान के पोल्ट्री फार्म में छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में ‘श्री प्रसाद’ नाम से इलायची दाना बनाया जा रहा था। इस बीच मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मंदिर में वितरित किये जाने वाले प्रसाद को लेकर बयान जारी किया है।
यह भी पढ़े :- हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़, पोल्ट्री फॉर्म में बन रहा मां बम्लेश्वरी मंदिर का प्रसाद
श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने मजहर खान के पोल्ट्री फार्म का बने लायची दाने को मंदिर में वितरित किये जाने की खबर का खंडन किया है। श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा- डोंगरगढ़ के पास राका में बनने वाले इलाइची दाना फैक्ट्री में जांच, जांच रिपोर्ट के बाद आएगी सत्यता बाहर।
उन्होंने अपने बयान में कहा, जिस तहत से फैलाई जा रही अफवाह उससे रहे सावधान रहे। अभी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि, उसी फैक्ट्री का बना हुआ प्रसाद ही मंदिरों पर चढ़ता था। राजनांदगांव जिले में बहुत सी फैक्ट्रियां है जहां इलायची के दाने बनाए जाते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा, ऐसी कोई भी अफवाह या ह्यूमर ना फैलाए जिससे हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचे।
बात मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh) में चढ़ने वाले प्रसाद की तो वहां किसी प्रकार का कोई टेंडर नही हुआ है और एक निर्धारित संस्था या फैक्ट्री से प्रसाद आएगा और वही चढ़ाया जायेगा। ऐसा कुछ भी डोंगरगढ़ में नही है।
उदाहरण के तौर पर जैसे की राजनादगांव में बहुत सी मिठाइयों की दुकान है, सभी का अपना नाम और पहचान है। कृपया सभी की भावना का ख्याल रखते हुए कार्य किया जाए। यदि प्रसाद में या मिठाई में कोई गड़बड़ी मिलती है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो, यही सभी की मंशा होती है।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा किसी भी लाईचीदाना फैक्टरी से लाईचीदाना की खरीदी नहीं की जाती है और न ही मंदिर प्रशासन द्वारा इसका वितरण किया जाता है। वर्ष भर भक्तों द्वारा चढ़ाये गये नारियल को ही प्रसाद स्वरूप बांटा जाता है । और जब नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर परिसर में नारियल फोड़ना प्रतिबंधित होता है तो प्रसाद में मिश्री का वितरण किया जाता है। (Dongargarh)
अब यह जाँच का विषय है कि खाद्य विभाग द्वारा जब्त किए गए इलायची दाना की फैक्ट्री से उत्पादित सामग्री का उपयोग कहाँ किया जा रहा था। क्या इन इलायची दानों का उपयोग अन्य मंदिर परिसरों में हो रहा था या वे दुकानों के माध्यम से घरों तक पहुँच रहे थे? शासन-प्रशासन से अपेक्षा है कि वे जल्द से जल्द जाँच कर सही तथ्यों को सामने लाएं, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन के बीच किसी प्रकार की गलतफहमी न फैले।



