छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल, बम डिफ्यूज करते समय हुआ धमाका

IED Blast in Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।
यह भी पढ़े :- Vande Bharat: वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, कल रात विशाखापट्टनम से दुर्ग लौट रही थी ट्रेन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से ब्लास्ट (IED Blast in Bijapur) हो गया। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के पांच जवान घायल हुए हैं।
घायल जवानों को किया रायपुर रेफर
आईईडी ब्लास्ट (IED Blast in Bijapur) में घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया. यहां घायलों का इपचार किया गया. जिसके बाद उचित इलाज के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया है. बताया जा रहा है कि सभी घायल जवान खतरे से बाहर हैं.

आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए जवान
साकेत
संजय
पवन कल्याण
लोचन महतो
दुले राजेन्द्र



