Google Analytics —— Meta Pixel

मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया: CM साय

CM Sai on PM: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में लोग अपनी कला-संस्कृति, परम्पराओं और अमूल्य विरासत को सहेजने में अपने सामर्थ्य के अनुरूप योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से गर्व के साथ इसे देश-दुनिया के सामने रखते हैं। इससे हम देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले ऐसे सभी प्रयासों और नवाचारों के बारे में जान पाते हैं और प्रेरित होते है।

यह भी पढ़ें:- पिछली सरकारों ने कई क्षेत्रों में महिलाओं की एंट्री बंद करके रखी थी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री साय के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, विधायक भैया लाल राजवाड़े, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव, पद्मश्री सुनील जोगी समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास, एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने वाले तेलंगाना के एन राजशेखर, संथाली भाषा को सहेजने के लिए रामजीत टुडू के प्रयासों, औषधीय पौधों को संरक्षित करने के लिए मदुरै की रहने वाली शिक्षिका शुभाश्री के योगदान का जिक्र किया। (CM Sai on PM)

PM नरेंद्र मोदी ने इन मुद्दों को लेकर की बात

उन्होंने आधुनिक समय में प्रतिदिन परिवर्तित हो रहे नेचर ऑफ जॉब का जिक्र करते हुए गेमिंग एनीमेशन, फिल्म मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, बैंड्स और कम्युनिटी रेडियो से जुड़े युवाओं को भारत सरकार के सूचना समेत प्रसारण मंत्रालय की पहल ‘क्रिएट इन इंडिया’ से जुड़ने की अपील की। इससे इन विधाओं से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी सभी के सामने ला सकेंगे। क्रिएट इन इंडिया के तहत 25 विविध चैलेंज इसमें शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं ने कहा कि हर महीने अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम आता है जिसमें वे देशवासियों से रुबरु होते हैं। मुख्यमंत्री आवास में हम सबने मन की बात सुनीं है, इसमें प्रधानमंत्री राजनीतिक बातें नहीं करते हैं। (CM Sai on PM)

Back to top button
error: Content is protected !!