Google Analytics —— Meta Pixel

Dadasaheb Phalke Award 2024 : मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

Dadasaheb Phalke Award 2024 : मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award 2024) से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 8 अक्तूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती के लिए इस पुरस्कार का एलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। अभिनेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर मिथुन चक्रवर्ती को बधाई दी है। इसके अलावा पुरस्कार का एलान होते ही मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी ने तारीफ में कही ये बात
पीएम नरेंद्र मोद ने पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘मुझे खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है’। आगे लिखा है, ‘वे सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रस्तुतियों के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं’।

यह भी पढ़े :- बेटे बने हैवान! बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधा, पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान करते हुए एक्स पहले ट्विटर पर लिखा, मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई जर्नी पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है. 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (Dadasaheb Phalke Award 2024) में प्रदान किया जाएगा.

बता दें कि मिथुन दा ने 1976 में पहली फिल्म मृगया से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसका निर्देशन मृणाल सेन ने किया था और चक्रवर्ती ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था. इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती को उनकी फिल्म तहादर कथा (1992) और स्वामी विवेकानंद (1998) में उनके रोल के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. हाल ही में वे द कश्मीर फाइल्स फिल्म में नजर आए थे. विवेक अग्निहोत्री ने इसका निर्देशन किया था.

इसके बाद वह डिस्को डांसर, फूल और अंगारे, चांडाल, प्रेम प्रतिज्ञा, डांस डांस जैसी फिल्मों में नजर आए. जबकि 74 की उम्र में भी वह फिल्मी दुनिया और रियलिटी शोज में जज की कुर्सी संभालते हुए नजर आते हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!