BJP ने सिर्फ लोगों को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया: प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi on BJP: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हरियाणा के बवानी खेड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों ने खून-पसीना बहाकर देश का पेट भरा है। आपके बच्चे सरहद पर गए, देश के लिए शहीद हुए। हरियाणा के युवा मेहनत कर स्पोर्ट्स में भी देश का नाम किया। हरियाणा वो प्रदेश है, जिसने इस देश को सही रास्ता दिखाया है। हरियाणा में 30 पेपर लीक हुए हैं। यहां ड्रग्स की समस्या है, युवा इसका शिकार हो रहे हैं। BJP की सरकार ड्रग्स माफिया को संरक्षण देती है। युवाओं के लिए अग्निवीर योजना लाते हैं, जिसमें न पेंशन है और न शहीद का दर्जा।
यह भी पढ़ें:- Israel Lebanon War : लेबनान में 8 इजरायली सैनिक मारे गए, नेतन्याहू ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को वफादारी के बदले BJP ऐसे तोहफे दे रही है। किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें MSP तक नहीं मिलती। नरेंद्र मोदी ऐसे कानून लाते हैं, जिससे अडानी-अंबानी को ही फायदा होता है। हरियाणा में जहां भी देखिए- जनता के साथ अन्याय हुआ है और उनके अधिकारों को छीनने का काम किया गया है। हरियाणा ने ठाना है- धर्म और सत्य की रक्षा करनी है, अधर्म और असत्य को हराना है। जब आपने BJP की सरकार बनाई, तब आपने सोचा भी नहीं होगा कि ऐसी लूट मचेगी। विपक्षी दल होते हुए हमने भी ये नहीं सोचा था कि इस देश की सारे बड़े-बड़े बंदरगाह, एयरपोर्ट, उद्योग, सड़कें उद्योगपतियों को सौंप दी जाएंगी। किसी ने नहीं सोचा था कि BJP इस देश के साथ ऐसा विश्वासघात करेगी। (Priyanka Gandhi on BJP)
प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार के पास जनता का पैसा होता है। तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। वहां की सरकार योजनाओं के जरिए जनता का पैसा उनकी जेब में डाल रही है, लेकिन जहां भी BJP की सरकार है, वहां जनता का पैसा छीना जा रहा है। चंद उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं होता। BJP की नीयत है- जनता को लूटो, देश आगे बढ़े न बढ़े, बस सत्ता रहनी चाहिए। BJP ने सिर्फ लोगों को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया है। जब विनेश फोगाट मेडल लाई तो नरेंद्र मोदी ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ फोटो खिंचवाई, लेकिन जब वो संघर्ष कर रही थी और न्याय मांग रही थी तो नरेंद्र मोदी ने मुंह फेर लिया। उल्टा नरेंद्र मोदी की पुलिस ने उसके बाल नोचे और पिटाई की। (Priyanka Gandhi on BJP)
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राजनीति में नेता की नीयत महत्वपूर्ण होती है। नेता की नीयत ठीक न हो तो सत्ता के अहंकार में वो कुछ भी कर सकता है। नरेंद्र मोदी भी ऐसे लोगों से घिर गए हैं, जो उन्हें सच नहीं बताते। वो ऐसी बातें कहते हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं होती है और ये बात पूरा देश जानता है। BJP के झूठ, अन्याय और अत्याचार को हराकर, हरियाणा न्याय की नई कहानी लिखने को तैयार है। बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को एक साथ वोटिंग होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के साथ 8 अक्टूबर को हरियाणा के भी नतीजे आएंगे। (Priyanka Gandhi on BJP)



