Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो किया लॉन्च

Chhattisgarh: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा तैयार कराए गए इस गाने के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने जागरुक और प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Green Summit : क्लाइमेट चेंज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती: मुख्यमंत्री विष्णु देव

गाने में प्रदेश के शहरों और गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से जन भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई है। वीडियो सॉन्ग की रिलीज के दौरान विधायक धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक कुंदन कुमार और सुडा के सीईओ शशांक पाण्डेय भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े :- Balodabazar : स्काउट्स एंड गाइड के सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए सांसद बृजमोहन, समाज भाईचारे, शांति, और समरसता की कामना

Back to top button
error: Content is protected !!