Google Analytics —— Meta Pixel

CM Sai Jandarshan : मुख्यमंत्री निवास में इस गुरुवार नहीं होगा जनदर्शन, 10 अक्टूबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

CM Sai Jandarshan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन (CM Sai Jandarshan) इस गुरूवार 10 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में आम लोगों की समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान करते हैं । 

यह भी पढ़े :- Shardiya Navratri Day 7 : शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मुहूर्त, मंत्र, भोग और महत्व

जनदर्शन में समस्याओं को हो रहा समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन (CM Sai Jandarshan) में बारी-बारी से एक-एक कर मिलते है और अपनी समस्या बताने के साथ ही आवेदन भी सीधे मुख्यमंत्री को देते है। जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय प्रत्येक लोगों से बड़ी ही सहजता और आत्मीयता के साथ मिलते है, धैर्य के साथ सभी की समस्या सुनते हैं और समस्या के यथा संभव समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री कर करवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें:- बीजेपी ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस लिंक से चेक करें आवेदन की स्थिति

जनदर्शन में किये गए आवेदन की जानकारी लोगों को घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर से मिल सकेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!