Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कार से मिला 2 करोड़ 27 लाख रुपए, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाए, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh : कबीरधाम जिले में जांच के दौरान कार से करोड़ों रुपए नगदी मिलने से हड़कंप मच गया। चिल्फी थाना क्षेत्र में रुटीन चेकिंग के दौरान कार में 500 रुपए के नोटों की गड्ढियां बरामद की गई। जब पुलिस ने इन नोटों की गड्ढियों को गिना तो दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए निकले। राशि के संबंध में पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : विष्णु के सुशासन में एक और बड़ा कदम, 4 नए मेडिकल कालेज भवनों के लिए 1020 करोड़ का ई-टेंडर जारी

Chhattisgarh के कबीरधाम एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि एमपी-सीजी बॉर्डर थाना चिल्फी में वाहनों की जांच की जा रहीं थी। इसी जांच के दौरान एमपी के मंडला की तरफ से एक कार की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। कार में गगन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 33 और अमन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 30, नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र 25 निवासी मंडला (एमपी) बताया।

कार में सवार युवकों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया कि उक्त रकम से वे रायपुर में प्रापर्टी खरीदना चाहते हैं। इसके लिए कार से नगदी लेकर आ रहे थे। हालांकि उक्त रकम के संबंध में तीनों युवक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी है। (Chhattisgarh )

चेकिंग के दौरान पकड़ाई नोटों से भरी कार

दरअसल, आईजी राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने बार्डर पर अवैध तस्करों एवं अन्य अपराधिक गतिविधीयों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में थाना चिल्पी टीम द्वारा आबकारी चेकपोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

आज भी सुबह 9:30 बजे चेकिंग शुरू थी। इसी दौरान एमपी के मण्डला तरफ से एक नीले रंग की मारुती एस कार क्रमांक MP-51, CA-9891 को रोका गया। कार के अन्दर 3 लोग बैठे थे। युवकों ने पूछताछ में अपना नाम गगन जैन पिता स्व. गिरीश जैन 33 साल निवासी श्रीराम वार्ड-8 मण्डला, अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 30 साल मण्डला और नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर 25 साल निवासी हेजा नगर थाना महराजपुर मण्डला बताये।

वाहन को चेक करने पर पीछे कार की डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 सौ रूपये कीगड्डी मिली। बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!