Google Analytics —— Meta Pixel

CGPSC : रीता शांडिल्य छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की पहली महिला कार्यकारी अध्यक्ष बनी

Chhattisgarh Public Service Commission : सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : सजेगा-संवरेगा भंडारपुरी धाम, गुरू घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी का नए स्वरूप में होगा विकास : साय

पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति न होने तक रीता शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष (पहली महिला) के रूप में भी कार्यभार संभालेंगी। उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम 3(2) के तहत अध्यक्ष के प्रशासनिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए अधिकृत किया गया है। इससे पहले, डॉ. प्रवीण वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। डॉ. वर्मा की नियुक्ति कांग्रेस सरकार द्वारा सदस्य के रूप में की गई थी।

कौन हैं रीता शांडिल्‍य

छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission ) की कार्यकारी अध्‍यक्ष रीता शांडिल्‍य 2002 बैच की रिटायर्ड आईएएस हैं। रीता शांडिल्‍य इसी वर्ष सितंबर में सेवानिवृत्‍त हुई हैं। रीता शांडिल्‍य के लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्‍हें पीएससी की जिम्‍मेदारी दी है। शांडिल्‍य को ऐसे समय में पीएससी की जिम्‍मेदारी दी गई है, जब राज्‍य सरकार पीएससी के पूरे सिस्‍टम में बड़ा बदलाव करने की योजना पर काम कर रही है।

छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission ) का गठन 2001 में किया गया। आईपीएस अफसर मोहन शुक्‍ला को आयोग का पहला अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया। दूसरे अध्‍यक्ष अशोक दरबारी भी आईपीएस ही थे। तीसरे अध्‍यक्ष के रुप में रिटायर्ड आईएएस बीएल ठाकुर की नियुक्ति की गई। डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को आयोग का चौथा अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया।

इसके बाद फिर एक रिटायर्ड आईएएस आरएस विश्‍वकर्मा को लोक सेवा आयोग की कमान सौंपी गई। विश्‍वकर्मा के बाद जो केआर पिस्‍दा को अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया, वे भी रिटायर्ड आईएएस थे। पिस्‍दा का कार्यकाल खत्‍म होने के बाद तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार ने टामन सिंह सोनवानी को अध्‍यक्ष बनाया। सोनवानी भी सेवानिवृत्‍त आईएएस थे।

देखें आदेश

Chhattisgarh Public Service Commission

Back to top button
error: Content is protected !!