Ajay Foundation Kurud : शरद पूर्णिमा पर 16 अक्टूबर को शरद उत्सव का भव्य आयोजन, मैथली ठाकुर देंगी भजन की प्रस्तुति
Ajay Foundation Kurud : धमतरी/ छत्तीसगढ़ : शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 16 अक्टूबर, बुधवार को अजय फाउंडेशन (Ajay Foundation Kurud) द्वारा भव्य शरद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कुरूद स्थित अजय फाउंडेशन परिसर में आयोजित होगा, जो KCPS स्कूल के पास स्थित है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का मौका, PHE में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथली ठाकुर की विशेष प्रस्तुति होगी, जो सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होगी। मैथली ठाकुर अपनी सुरीली आवाज़ और भावपूर्ण भजनों के माध्यम से श्रोताओं को एक अद्वितीय संगीत अनुभव प्रदान करेंगी।
यह भी पढ़े :- Forest Sports Festival: छत्तीसगढ़ आ रहे हैं सूर्य कुमार यादव, वन खेलकूद प्रतियोगिता होंगे शामिल
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 16 अक्टूबर, बुधवार
समय: सायं 6:30 से
स्थान: अजय फाउंडेशन परिसर, KCPS स्कूल के पास, कुरूद, जिला धमतरी, छत्तीसगढ़
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शरद पूर्णिमा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को जागरूकता के साथ मनाना है। कार्यक्रम का आयोजन अजय एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पित है। (Ajay Foundation Kurud)



