Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

छत्तीसगढ़ : डोंगरगढ़ पहाड़ी में लगी आग, 10 दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, जांच जारी

डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ की पहाड़ा वाली मां के दरबार के करीब पहाड़ों पर सजी दुकानों में आगजनी की घटना हो गई है। बीती रात हुई आगजनी की इस वारदात में 10 दुकानों के पूरी तरह से जलकर खाक होने की जानकारी सामने आई है। गनीमत यह है कि इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है।

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़: कोयले की रायल्टी दर में संशोधन किया जाए: भूपेश बघेल

देररात लगी भीषण आग के बाद मां बम्लेश्वरी मंदिर के आसपास अफरा—तफरी मच गई थी, जिसके बाद तैनात सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने पर ध्यान केंद्रित किया। वहीं आसपास के लोगों को दूसरी तरफ भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में 10 दुकान जलकर खाक हो गए हैं।

इसे भी पढ़े : छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने अनुरागी धाम में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं एवं साधु संतों को भोजन परोसा

आगजनी के पीछे फिलहाल आशंका शॉर्ट—सर्किट को ही माना जा रहा है, हालांकि मामले की जांच शुरु कर ​दी गई है। आगजनी की घटना देर रात की है, जिसकी वजह से मौके पर भीड़ नहीं थी। केवल स्थानीय दुकानदार और सुबह दर्शन के लिए पहुंचे लोग ही मौजूद थे, जिसके चलते भीड़ के पीछे सुरक्षा बल को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस घटना के चलते लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!