Trending

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों की तारीखों का किया ऐलान, सात चरणों में होंगे चुनाव, पढ़े पूरी खबर

Assembly elections in 5 states : चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। आज से आचार संहिता लागू हो गई है। UP, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव होंंगे। यूपी में 7 चरणों में चुनाव होंगे। 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग होगी।

इसे भी पढ़े:प्रदेश के कई इलाकों में देर रात से हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Assembly elections in 5 states दूसरा चरण 14 फरवरी को, तीसरा चरण 20 फरवरी को, चौथा चरण 23 फरवरी को, पांचवा चरण 27 फरवरी को, छठा चरण 3 मार्च को, 7 मार्च को सातवाँ चरण होगा. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च तक चुनाव होंगे. जबकि पंजाब, उत्तराखंड, और गोवा में 14 फरवरी से, मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को वोटिंग होगी। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे।690 विधानसभा में डाले जाएंगे वोट डाले जाएंगे। 5 राज्यों के 18.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। UP में 29 % मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

इसे भी पढ़े:BREAKING : चुनाव आयोग ने 5 राज्यों की तारीखों का किया ऐलान, 7 चरणों में होंगे सभी राज्यों के चुनाव

Assembly elections in 5 states मतदान के लिए 16 प्रतिशत पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। 2 लाख 15 हजार 368 पोलिंग बूथ बनाए गए। पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों के लिए भी सुविधा रहेंगी। व्हीलचेयर का इंतजाम रखा जाएगा। उम्मीदवारों को क्रिमिल केस की जानकारी देनी होगी। कारण भी बताना पड़ेगा। चुनाव में खर्च की सीमा 40 लाख रखी गई है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : व्यापम की शिक्षक पात्रता परीक्षा 9 जनवरी को

7 चरणों में होंगे 5 राज्यों के चुनाव

10 मार्च को आएंगे चुनावी नतीजे

  • UP में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव
  • UP में 14 फरवरी को दूसरे चरण का चुनाव
  • UP में 20 फरवरी को तीसरा चरण का चुनाव
  • UP में 23 फरवरी को चौथे चरण का चुनाव
  • UP में 27 फरवरी को पांचवें चरण का चुनाव
  • UP में 3 मार्च को छठवें चरण का चुनाव
  • UP में 7 मार्च को सातवें चरण का चुनाव

मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को 2 चरणों में चुनाव
पंजाब, उत्तराखंड, गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव

Related Articles

Back to top button