Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 5 IPS अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी 

Transfer of IPS officers: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने 5 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है, जिसमें उदय किरण को रायपुर से दंतेवाड़ा भेजा गया है। वहीं अरविंद कुजूर रायपुर के पुलिस हेडक्वार्टर में DIG के रूप में काम काज देखेंगे। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक अरविंद कुजूर को DIG रायपुर रेंज पुलिस मुख्‍यालय पदस्‍थ किया गया है। धमेंद्र सिंह को 15वीं वाहिनी में सेनानी पदस्‍थ किया गया है। वहीं श्‍वेता राजमणी को 19वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थापना दी गई है। यू. उदय किरण को 9वीं वाहिनी में पदस्‍थ किया है। मनोज कुमार को दूसरी वाहिनी बिलासपुर में पदस्थापना मिली है।

यह भी पढ़ें:- दीपावली से पहले साय सरकार का तोहफा, लोक निर्माण विभाग के 51 अधिकारियों को मिला प्रमोशन 

देखें पूरी लिस्ट

वहीं 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में 24 अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिसमें डीन, चिकित्सा अधीक्षक, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक शामिल थे। इसके लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए थे, जिसके मुताबिक डॉक्टर यू. एस पैकरा को चिकित्सा शिक्षा का प्रभारी संचालक बनाया गया है। वहीं डॉक्टर पी.एम लुका को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज से राजनांदगांव ट्रांसफर किया गया है। डॉ. तृप्ती नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है। (Transfer of IPS officers)

16 अगस्त को हुआ था इनका ट्रांसफर

इससे पहले 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों और विषेशज्ञों का तबादला किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी लिस्ट में कई जिलों में पदस्थ 34 अधिकारियों के नाम शामिल थे। दो संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ समेत कई जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले गए थे। डॉक्टर एमपी महेश्वर को जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार से रायपुर का प्रभारी संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया। जारी आदेश में राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के सुदूर जिलों में पदस्थ 34 डॉक्टर और विशेषज्ञ प्रभावित हुए थे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर बस्तर संभाग में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों (NHM संविदा) की नियुक्ति की गई है। (Transfer of IPS officers)

Back to top button
error: Content is protected !!