नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट में ITBP के 2 जवान शहीद, 2 घायल

IED Blast in Narayanpur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना करतूत के चलते 2 जवान शहीद हो गए। दरअसल, कोडलियर गांव के पास जंगल में नक्सलियों के लगाए गए IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से ITBP के 2 जवान शहीद हो गए। वहीं नारायणपुर पुलिस के 2 जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है। दोनों शहीद जवान आंध्र-प्रदेश और महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें:- नक्सलियों ने कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी को उतारा मौत के घाट, पहले भी दी थी धमकी
बता दें कि ओरछा, मोहंदी औक ईरकभट्टी से ITBP, BSF और DRG की संयुक्त टीम धुरबेड़ा की ओर रवाना हुई थी। इसी बीच IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले 36 साल के जवान अमर पवार और आंध्र-प्रदेश के कड़प्पा में रहने वाले 36 साल के जवान के. राजेश शहीद हो गए। CM विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिले के कोडलियर गांव के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। (IED Blast in Narayanpur)
4 अक्टूबर को 38 नक्सली हुए थे ढेर
उन्होंने कहा कि ब्लास्ट में 2 पुलिस जवानों के घायल होने की भी दुखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा बॉर्डर के थुलथुली गांव में 4 अक्टूबर को मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 38 नक्सली मारे गए थे, जिन पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। वहीं 250 से ज्यादा केस भी दर्ज थे। (IED Blast in Narayanpur)
छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
- 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
- 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 25 मई को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
- 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
- 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
- 29 अगस्त को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
- 3 सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
- 5 सितंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
- 23 सितंबर को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 38 नक्सली ढेर



