खतरे और चुनौतियां हमारे जवानों के अडिग प्रण के सामने नहीं टिक सकेंगी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Police Commemoration Day: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर पुलिसकर्मी हमारा गौरव हैं। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे यहां अमर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला है। यही जवान हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। -50 से +50 डिग्री तापमान में सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनके परिजनों को भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं।
उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रीय पुलिस स्मारक’ की यह अडिग शिला जवानों के कर्तव्य पर चलने के अडिग फैसले, प्रखर देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। खतरे और चुनौतियां चाहे कितनी भी बड़ी हों, हमारे जवानों के अडिग प्रण के सामने वे टिक नहीं सकेंगी। मोदी सरकार की ओर से स्वास्थ्य, आवास, छात्रवृत्ति से संबंधित कई वेलफेयर योजनाएं पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए चलाई जा रही है। (Police Commemoration Day)

शाह ने कहा कि देश की आंतरिक व सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने अपनी निस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान से देशभक्ति का एक अमिट इतिहास लिखा है। उनका जीवन हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बना रहेगा। राष्ट्र अपने उन बेटे-बेटियों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने इसके सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। (Police Commemoration Day)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को वह सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके वे हकदार हैं। चाहे वह आवास, स्वास्थ्य देखभाल, छात्रवृत्ति सुनिश्चित करना हो या उन कैडरों में पदोन्नति लागू करना हो जो पहले इनसे वंचित थे, हमारी सरकार ने उनके समग्र कल्याण के लिए अपने संकल्प का प्रदर्शन किया है। शाह ने कहा कि 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने ‘आजाद हिंद फौज’ के सेनापति के रूप में भारत की प्रथम स्वतंत्र सरकार की घोषणा की और इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया। (Police Commemoration Day)

गृहमंत्री शाह ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम अंग्रेजी हुकूमत के ताबूत में आखिरी कील साबित हुआ। ‘दिल्ली चलो’ के महाघोष के साथ, मां भारती को स्वाधीन करने का संकल्प लेने वाले ‘आजाद हिंद फौज’ के वीर जवान, देशभर के युवाओं के लिए एकजुट होकर ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने की प्रेरणा बने। ‘आजाद हिंद फौज’ के स्थापना दिवस पर सभी वीर सेनानियों को नमन करता हूं। पुलिस स्मृति दिवस पर एक ऐसा अवसर है, जो हमारे राष्ट्र को सुरक्षित देखने के लिए पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों द्वारा किए गए अनंत बलिदानों का सम्मान करता है। (Police Commemoration Day)



