नई सरकार के गठन के तुरंत बाद आतंकी हमला सवाल खड़ा करती है: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Union Minister Chirag Paswan: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला कायरतापूर्ण घृणित कृत्य है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की ओर से कड़ी से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इस अत्यंत दुख की घड़ी में मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा कि मैं गगनगीर में नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। हमने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है। हमारे बहादुर जवान जमीन पर हैं और वे सुनिश्चित करेंगे कि आतंकवादियों को उनकी हरकतों की भारी कीमत चुकानी पड़े। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है। (Union Minister Chirag Paswan)
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से यह हमला हुआ है, यह चिंता की बात है। केंद्र सरकार की नजर इस पर है। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद इस तरह की घटना फिर से शुरू हुई है। यह कहीं ना कहीं सवाल खड़ा करती है। राज्य सरकार को भी गंभीरता से इसको देखने की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार जम्मू-कश्मीर के अमन, शांति और खुशहाली में खलल डालने की बार-बार कोशिश होती है। हमारे जवान पाकिस्तान की हर साजिश और हर आतंकी घटना को विफल करेंगे। सोनमर्ग में निर्दोष कारीगरों की हत्या आतंकवादियों ने की है। ये मानवता की हत्या है, जिन्होंने ये अपराध किया है, उन्हें जल्द उनके अपराधों की सजा मिलेगी। (Union Minister Chirag Paswan)
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने गगनगीर आतंकी हमले पर कहा कि कश्मीर में लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हो चुकी है। शायद यह उन्हें पसंद नहीं आ रहा। इसीलिए आतंकवादी अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश करते हैं। आतंकवाद को सुरक्षाबलों ने पहले भी रोका है, लेकिन जब ऐसी घटना होती है तो ये चिंता का विषय बन जाता है। पिछले दो दिनों में लगातार हो रही ये घटनाएं दुखद है। मैं यही कहूंगा कि सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। संदिग्धों पर नजर रखने की जरूरत है। कश्मीर में पर्यटन का अच्छा दौर था, जो घटना हुई उससे साफ है कि पाकिस्तान को स्वाभाविक तौर पर ये पसंद नहीं है और वो ऐसी कोशिशें करता है। (Union Minister Chirag Paswan)



