Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आनंद पवार के नेतृत्व में धमतरी जिले से आए छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने धमतरी में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के सामाजिक भवन के विस्तार हेतु प्रदान की गयी सहयोग राशि के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े:LOCKDOWN की दस्तक: तीसरी लहर की तेज रफ्तार के बीच क्या फिर से छत्तीसगढ़ में लगेगा लॉकडाउन?

प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को शॉल, आभार-पत्र और भगवान गणपति की काष्ठ प्रतिमा भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज के अध्यक्ष अजीत साहू, लखनलाल साहू, विशम्भर साहू, गिरधर साहू, चिंताराम साहू, थान सिंह साहू, मानिक साहू सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!