Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर दक्षिण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, 40 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

CG BJP Star Campaigners: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं कर पाई है। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 40 नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे। रायपुर दक्षिण हमेशा से बीजेपी का गढ़ मना जाता है। इस सीट से रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक आज, मयाली में एक ओर खूबसूरत पहाड़ियों की वादियों में लगेगी विकास की मुहर

इन्हें मिली जिम्मेदारी

  1. विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
  2. अरुण साव, डिप्टी CM
  3. विजय शर्मा, डिप्टी CM
  4. किरण सिंहदेव, BJP प्रदेशाध्यक्ष
  5. नितिन नबीन, प्रदेश प्रभारी
  6. रमेश बैस, पूर्व राज्यपाल
  7. तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
  8. रामविचार नेताम, कृषि मंत्री
  9. दयालदास बघेल, खाद्य मंत्री
  10. ओपी चौधरी, वित्त मंत्री
  11. श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री
  12. टंकराम वर्मा, राजस्व मंत्री
  13. केदार कश्यप, वन मंत्री
  14. बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद
  15. धरमलाल कौशिक
  16. सरोज पांडेय
  17. लता उसेंडी (CG BJP Star Campaigners)
  18. अजय जामवाल
  19. पवन साय
  20. गौरीशंकर अग्रवाल
  21. राजेश मूणत
  22. लखनलाल देवांगन, कैबिनेट मंत्री
  23. अजय चंद्राकर
  24. चंदू लाल साहू
  25. लक्ष्मी राजवाड़े
  26. प्रेम प्रकाश पांडेय
  27. शिवरतन शर्मा
  28. मधूसूदन यादव
  29. निर्मल सिन्हा
  30. संजय श्रीवास्तव
  31. जगदीश रामू रोहरा
  32. खूबचंद पारख
  33. पुरंदर मिश्रा
  34. मोतीलाल साहू
  35. नंदे साहू
  36. ललित चंद्राकर
  37. गुरु खुशवंत साहेब
  38. अनुज शर्मा
  39. गजेंद्र यादव
  40. शालिनी राजपूत

बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव 2024 के लिए अभी तक तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 21 अक्टूबर को शबिस्ता खान, सुषमा अग्रवाल, महेंद्र कुमार बाघ ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। रायपुर दक्षिण के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। (CG BJP Star Campaigners)

Back to top button
error: Content is protected !!