Google Analytics —— Meta Pixel

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोग घायल, बचाव कार्य जारी

Jabalpur Blast: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका (Jabalpur Blast) हुए है। हादसे में 15 लोगों से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत होने की भी जानकारी मिल रही है, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि धमाका खमरिया के फीलिंग सेक्‍शन-6 में हुआ है।

यह भी पढ़े :- BRICS Summit 2024: पीएम मोदी हुए रूस के लिए रवाना, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

धमाका (Jabalpur Blast) इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सभी घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया है जहां उपचार जारी है।

चिकित्‍सकों ने बताया कि महाकौशल हॉस्पिटल रेफर किया गया है उनके नाम है श्यामलाल और रणधीर है। दोनों की हालत गंभीर है, जिन्‍हें कम चोट लगी है उनका भी उपचार किया जा रहा है। वहीं मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका। राहत बचाव कार्य जारी है।

सेंसिटिव जोन है पूरा इलाका

बता दें, ऑर्डनेंस फैक्ट्री सेंसिटिव जोन में आता है. यहां भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद तैयार किया जाता है. यह रक्षा मंत्रालय के अधीन है. सेना के अफसर और कर्मचारी इस फैक्ट्री की पूरी मॉनिटरिंग करते हैं. कई बार इस तरह के हादसे यहां होते रहे हैं. अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के हर पहलू पर जांच की जाएगी. धमाके की वजह का पता लगाया जाएगा. फिलहाल, इस बता का ख्याल रखा जा रहा है कि घायलों का समुचित इलाज हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!