Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : PHE मंत्री गुरु रुद्र कुमार और विधायक धनेंद्र साहू कोरोना संक्रमित, भाजपा नेता श्रीचंद सुंदरानी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

रायपुरः छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू और रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी कोरोना से संक्रमित मिले है। PHE मंत्री के स्टाफ के 8 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इसे भी पढ़े:मंत्री गुरु रूद्र कुमार हुए CORONA पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

मंत्री ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। ट्वीटर पर उन्होनें लिखा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण को देखने हुए मैंने अपनी कोविड टेस्ट करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहा हूं।उन्होनें लिखा है कि मेरी सभी से अपील विगत दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपना कोविड टेस्ट कर लें। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और आवश्यक न होने पर घर से ना निकलें।

इसे भी पढ़े:LOCKDOWN की दस्तक: तीसरी लहर की तेज रफ्तार के बीच क्या फिर से छत्तीसगढ़ में लगेगा लॉकडाउन?

इधर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू और रायपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी कोरोना से संक्रमित मिले है। विधायक धनेंद्र साहू उनकी RTPCR जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद धनेंद्र साहू अपने गृहग्राम तोरला में आइसोलेट हो गए है।

Back to top button
error: Content is protected !!