Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : दिल दहला देने वाली घटना – पेट्रोल डालकर मूकबधिर युवक को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

Chhattisgarh के जशपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मूकबधिर युवक को 17 साल के नाबालिग ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया.लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. आरोपी और मूकबधिर युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर मूकबधिर को आग लगा दिया. इसके बाद परिजनों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया.लेकिन बर्न परसेंट ज्यादा होने के कारण युवक को रायपुर भेजा गया.जहां उसकी मौत हो गई.मूकबधिर की मौत के बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े :- BRICS Summit: भारत युद्ध का नहीं बल्कि संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है: प्रधानमंत्री मोदी

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग आरोपी और मृत युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था. दोनों के बीच विवाद धीरे-धीरे करके बढ़ गया.तब किसी ने सोचा ना था कि ये मामला इतना बढ़ जाएगा.विवाद के बाद नाबालिग ने मूकबधिर के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी और भाग गया. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। (Chhattisgarh )

आरोपी गिरफ्तार

मृतक और नाबालिग के बीच नशे में होने के कारण विवाद हुआ था.जिसके बाद नाबालिग ने पेट्रोल डालकर मूकबधिर को आग लगा दिया. जिसकी मेकाहारा अस्पताल रायपुर में मौत हो गई.आरोपी को गिरफ्तार करके बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है . (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!