Google Analytics —— Meta Pixel

खेल भावना से मिलती है सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

Minister Lakhan Lal Dewangan: कोरबा के CSEB पूर्व खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 24वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने पहला स्थान और सरगुजा ने द्वितीय, बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन उद्योग ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है।

यह भी पढ़ें:- पुनर्वास और रोजगार की समस्याओं के निराकरण के लिए बनाएं प्रभावी कार्यप्रणाली: डिप्टी CM अरुण साव

मंत्री ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल भावना से खिलाड़ियों को सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समापन समारोह में मंत्री देवांगन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों और कोच, मैनेजरों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले को मेजबानी मिलना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों ने कोरबा के मैदान में बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका यह प्रदर्शन बेकार नहीं जाएगा, किसी न किसी रूप में उनकी मेहनत काम आएगी। अभ्यास से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और एक न एक दिन आपकी मेहनत आपको ऊंचे मुकाम पर ले जाएगी। (Minister Lakhan Lal Dewangan)

मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल पाएंगे। खिलाड़ी भारत के भविष्य भी हैं और खेल में हुए मानसिक और शारीरिक विकास का लाभ उन्हें पुलिस समेत सैन्य सेवा में मिलेगा। उन्होंने शासन की ओर से खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने की बात कहते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। पाली तानाखार विधायक मरकाम ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। (Minister Lakhan Lal Dewangan)

समारोह के सभापति सोनी, नेता प्रतिपक्ष अग्रवाल ने भी संबोधित किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभापति नगर पालिक निगम श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल शामिल हुए। समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों की ओर से आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। चार दिवसीय 24वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालक बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर्गत बालक वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान सरगुजा और तृतीय स्थान बस्तर संभाग ने हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग और सरगुजा ने तृतीय स्थान अर्जित किया। (Minister Lakhan Lal Dewangan)

Back to top button
error: Content is protected !!