Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Politics : अमित जोगी की कांग्रेस में होगी वापसी! इस ट्वीट ने उड़ाये होश, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Politics : अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी होगी! रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव 2024 की सियासी गलियारे में हर तरफ इसी की चर्चा है। बाकी का अंदाजा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी यानी जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के ट्वीट से भी लगा सकते हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास: कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा

अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि ‘छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज ने मुझे इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री आकाश शर्मा को समर्थन देने के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के निर्णय हेतु अपना आभार व्यक्त किया है।

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics

इस ट्वीट के साथ अमित जोगी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के वाट्सएप स्क्रीन शॉर्ट को भी शेयर किया है।

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज ने मुझे इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री आकाश शर्मा को समर्थन देने के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के निर्णय हेतु अपना आभार व्यक्त किया है।

दूसरी ओर इस चुनाव में जोगी ने अपना प्रत्याशी न उतारकर कांग्रेस को पूरी तरह से समर्थन दिया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि जेसीसीजे का कांग्रेस में विलय होता है या जोगी अपनी राजनीतिक रणभूमि में इसी तरह लोगों के होश उड़ाते रहेंगे और चौंकाते रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!