Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर एम्स पहुंची, कहा- चिकित्सा पेशेवरों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी

President Droupadi Murmu graces the convocation of AIIMS : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूसरे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची हैं. राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उनके साथ मौजूद हैं।

राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में रायपुर एम्स का दूसरा दीक्षांत समारोह संपन्न हो रहा है. दीक्षांत समारोह में 514 छात्रों को डिग्री बांटी जा रही है. राष्ट्रपति के हाथों एम्स के 10 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया। (President Droupadi Murmu graces the convocation of AIIMS )

President Droupadi Murmu
President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी स्टूडेंट्स को मानवीय मूल्यों के साथ काम करने की सलाह दी. राष्ट्रपति ने कहा कि देश के सभी नागरियों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है. आयुष्मान योजना से लोग लाभांवित हो रहे हैं. मेडिकल कॉलेज की सीट भी बढ़ाई गई है. नए एम्स बनाए गए हैं. एम्स, कम खर्च में अच्छी हेल्थकेयर और एजुकेशन देते हैं. एम्स से लोगों का विश्वास जुड़ा है, इसलिए दूर दूर से लोग एम्स में इलाज कराने आते हैं। (President Droupadi Murmu graces the convocation of AIIMS )

Back to top button
error: Content is protected !!