Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : आज कैबिनेट बैठक करेंगे CM विष्णुदेव साय, अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

CM Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक (CM Cabinet Meeting) आयोजित की जाएगी. यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में दोपहर 12 बजे होगी।

यह भी पढ़े :- ACG Maa Shakti Darshan: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया ‘माँ शक्ति दर्शन’ पत्रिका का विमोचन, कहा, बहुत सराहनीय प्रयास

बता दें कि इस बैठक साय कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. नई औद्योगिक नीति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना. 1 नवम्बर से लागू होनी है नई औद्योगिक नीति. ओबीसी आयोग के प्रतिवेदन पर भी कैबिनेट की लग सकती है मुहर. इसी के आधार पर निकायों में तय होना है आरक्षण. राज्योत्सव, धान खरीदी की तैयारी सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा संभव।

यह भी पढ़े :- स्वामी विवेकानंद जी की शिष्या भगिनी निवेदिता का जन्मदिन आज, जानिए उनके बारे में खास बातें

मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी.समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी. वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है. समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी। (CM Cabinet Meeting )

Back to top button
error: Content is protected !!