Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : 4 से 6 नवंबर तक होगा आयोजन, रायपुर से राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक चलेंगी बीआरटीएस बसें

Chhattisgarh Rajyotsav: नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड में 04 से 06 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 2024 मंे रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक आने वाले यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए BRTS बसों की सुविधा प्रदान की गयी है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : महिलाओं को दीपावली से पूर्व मिली खुशियों की नोटिफिकेशन

इसके अंतर्गत रायपुर-नवा रायपुर के मध्य संचालित की जाने वाली BRTS बसों को स्पेशल ड्यूटी अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन-डीकेएस भवन-तेलीबांधा-सीबीडी होते हुए राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड जाने और वापसी में राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से सीबीडी- तेलीबांधा-डीकेएस भवन-रेलवे स्टेशन के लिये बीआरटीएस बसों का संचालन किया जायेगा। (Chhattisgarh Rajyotsav )

यह भी पढ़े :- Petrol Diesel Price Today : धनतेरस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता, जानें आज के नए रेट

यह बसें रायपुर से प्रातः 11.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल में चलेंगी। राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से रायपुर वापसी हेतु दोपहर 12.12 बजे से रात्रि के 11.12 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल में बीआरटीएस बसे उपलब्ध होगी। (Chhattisgarh Rajyotsav)

Back to top button
error: Content is protected !!