LPG Cylinder Price 1 Nov : दीवाली का झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, चेक करें अपने शहर के नए रेट
LPG Cylinder Price 1 Nov : पूरा देश जब दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है. उसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने महंगाई का जोरदार झटका दिया है. इन कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का एलान किया है. एक नवंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है. इंडियन ऑयल ने एक नवंबर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें में 62 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 1802 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Sthapna Diwas 2024 : राज्य स्थापना दिवस पर CM साय ने लोगों को दी शुभकामनाएं, पढ़े – क्या कुछ कहा?
इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक आज से दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो गए है। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर महंगा होकर 1754.50 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1964.50 रुपये हो गई है। (LPG Cylinder Price 1 Nov)
मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उभोक्ताओं को को भी 62 रुपये का झटका लगा है। 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर 1692.50 रुपये का था और अब 1754.50 रुपये हो गया है। जबकि, कोलकाता में पहले 1850.50 रुपये का था और अब 1911.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में 1903 रुपये का मिलने वाला नीला सिलेंडर अब आज से 1964.50 रुपये में मिलेगा।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर सितंबर वाले रेट 818.50 रुपये में ही मिल रहा है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने रेट 803 रुपये में ही मिले रहा है। कोलकाता में यह 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में मिल रहा है। (LPG Cylinder Price 1 Nov)



