दुनियाभर में मनाई गई दिपावली, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं

Diwali Around The World: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दिपावली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिवाली सिर्फ एक त्यौहार नहीं है। यह उन मूल्यों की एक शक्तिशाली याद दिलाता है, जिन्हें हम सभी संजोते हैं, धैर्य, एकजुटता, दयालुता और एकता। मैं विश्वभर और अमेरिका में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को, खुशी, शांति और समृद्धि से भरी दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।
यह भी पढ़ें:- LPG Cylinder Price 1 Nov : दीवाली का झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, चेक करें अपने शहर के नए रेट
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि UK में दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को बहुत बधाई। मैं आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि यह एक साथ आने और स्वागत का समय है। यह हमारी आंखों को उस प्रकाश पर टिकाने का क्षण है, जो हमेशा अंधकार पर विजय प्राप्त करता है। आज की दुनिया में अंधकार पर प्रकाश की विजय अहम है, क्योंकि हम अब पहले से कहीं ज्यादा अस्थिर दुनिया में रह रहे हैं। ऐसा लगता है कि दुनियाभर में बहुत ज्यादा अंधकार है और अंधकार पर प्रकाश की विजय का जश्न मनाना बहुत जरूरी है। (Diwali Around The World)

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति आवास में दिवाली का जश्न मनाया गया। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि हम अमेरिका और दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोगों के साथ मिलकर दीए जला रहे हैं। हम उनके साथ मिलकर बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधकार पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मना रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज हिंदुओं और सिखों के साथ दिल्ली सेलिब्रेट किया। CM मरियम ने दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही कहा कि अगर कोई अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार करता है तो वो पीड़ितों के साथ खड़ी रहेंगी। मरियम ने कार्यक्रम के दौरान 1400 हिंदू परिवारों को 15-15 हजार रुपए के चेक दिए। (Diwali Around The World)
एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने भी दी बधाई
स्पेस से एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने दिवाली के मौक पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि इस साल मुझे अंतरिक्ष स्टेशन पर पृथ्वी से 400 किमी ऊपर दिवाली मनाने का अनोखा अवसर मिला है। मेरे पिता ने हमें दिवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में हमेशा सिखाया। साथ ही अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखा। दिवाली खुशी का पल है, क्योंकि दुनिया में अच्छाई कायम है। (Diwali Around The World)



