Google Analytics —— Meta Pixel

Russia Fine on Google: रूस ने गूगल पर लगाया दुनिया का सबसे बड़ा जुर्माना, रकम में लगाने पड़ रहे 60 जीरो, पढ़े पूरी खबर

Russia Fine on Google : रूस और गूगल के बीच तकरार की दुनिया में चर्चाएं हो रही हैं। रूस ने साल 2022 से ही दो मोर्चों पर एक साथ युद्ध लड़ रहा है। युक्रेन के साथ सीधे हथियारों से लड़ रहा है तो अमेरिका के साथ आर्थिक युद्ध चल रहा है। रूस चारों ओर तकरार से उलझा है। इधर अमेरिका एक के बाद एक रूस पर पावबंदियां लगा रहा है। लेकिन इस बार रूस ने अमेरिकी कंपनी पर दुनिया का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया है।

यह भी पढ़े :- New Rules 2024: देशभर में आज से रेल टिकट बुकिंग का नया नियम लागू, जानिए कितने दिन पहले करा सकेंगे रिजर्वेशन

रूस ने इतना बड़ा जुर्माना लगाया है जितना पैसा पूरी धरती पर नहीं है। रूस की कोर्ट ने गूगल पर 2.5 Decillion डॉलर का जुर्माना लगाया है। दरअसल इस जुर्माने की राशि इतनी है कि आप इसके जीरो गिनते-गिनते रह जाएंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि डेसिलियन की गिनती के आगे एक के बाद 36 जीरो लगते हैं।

वह भी अमेरिकी गिनती से होते हैं। वहीं ब्रिटिश गिनती से इसमें 60 जीरो लगते हैं। अमेरिकी गिनती के हिसाब से देखा जाए को उस पर 25000000000000000000000000000000000000 यह इतनी अदिक रकम है कि पूरी धरती का पैसा मिलाकर भी इसके बराबर नहीं हो सकता है।

यह मामला करीब चार साल पहले शुरू हुआ था, जब गूगल ने यूट्यूब से क्रेमलिन समर्थक और सरकार नियंत्रित मीडिया चैनलों जैसे त्सारग्राद टीवी और आरआईए फैन के अकाउंट हटा दिए थे। गूगल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन अकाउंट के स्वामित्व ने प्रतिबंधात्मक कानून और व्यापार नियमों का उल्लघंन किया था।

इसके बाद मास्को कोर्ट ने आदेश दिया कि गूगल के इन अकाउंट को बहाल करने और आदेश का पालन न करने पर 100,000 रूबल का दैनिक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया था। 2022 नमें रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद स्थिति औऱ अधिक गंभीर हो गई। (Russia Fine on Google)

यूट्यूब ने रूस के अन्य सरकारी मीडिया चैनलों जैसे एनटीवी, 24, आरटी, और स्पुतनिक के अकाउंट को बंद किया था। जिसके बाद रूस के 17 टीवी चैनलों ने गूगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सुनवाई के बाद जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई। (Russia Fine on Google)

रूस की अदालत ने गूगल को बाकायदा फटकार लगाई है कि उसने रूसी मीडिया को यूट्यूब पर अपनी खबरें चलाने का मौका नहीं दिया। रूसी मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस पूरे मामले में थर्ड पार्टी विक्टिम कई सारे हैं। इसमें TV channels Zvezda, Channel One, VGTRK (TV channels Russia 1, Russia 24, etc.),

Parliamentary Television, Moscow Media, TV Center, NTV, GPM Entertainment Television, Public Television of Russia, TV Channel 360, TRK Petersburg, Orthodox Television Foundation, National Sports TV Channel, Technological Company Center और IP Simonyan M.S. जो यूट्यूब पर अपने चैनल को प्रजेंट कर रहे थे।

2022 की शुरुआत में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण की शुरुआत के बाद, Google ने रूस में अपने संचालन को काफी हद तक कम कर दिया है। YouTube और Google Search जैसी सेवाएँ रूसी सीमाओं के भीतर उपलब्ध हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!