Google Analytics —— Meta Pixel

बैज ने कहा- हिंसा की आग में जल रहा पूरा छत्तीसगढ़, साव ने कहा- अपनी कुशासन को भूल गई कांग्रेस

Chhattisgarh Law and Order: PCC चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश हिंसा की आग में जल रहा है, जो की चिंतनीय है। पहले बलौदाबाजार जला, फिर कवर्धा,फिर सूरजपुर, फिर बलारामपुर, जशपुर जल रहा है और अब दामाखेड़ा। भाजपा सरकार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह खत्म हो चुकी है। भाजपा सरकार में वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा जिम्मेदार है, जो प्रदेश को नहीं संभाल पा रहे हैं और अराजकता का माहौल बन गया है। 

यह भी पढ़ें:- दामाखेड़ा के कबीर आश्रम पर हमला, 16 आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

बैज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार अपराधियों पर नहीं निर्दोषों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी रायपुर में पिछले 5 दिनों में 8 लोगों की हत्या हुई है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। राजधानी में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्रदेश में गोलीबारी, हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही है। पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है, लेकिन सरकार बहरी और गूंगी बैठी हुई है।  कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। पुलिस थाना के अंदर एक व्यक्ति को पीट पीटकर मार डाला गया। पुलिस अपनी खीज निकाल नहीं पा रही है। (Chhattisgarh Law and Order)

डिप्टी CM अरुण साव ने किया पलटवार

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने 5 साल के कुशासन को भूल गई है। कांग्रेस ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था। हमारी सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर मजबूती से काम कर रही है, जो भी घटना है उसकी जांच होगी। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। BJP प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आपराधिक घटनाओं को लेकर कहा कि कुछ हत्याएं हुई है, जो पारिवारिक विद्वेष के चलते हुई है। सरकार के प्रति आक्रोश नहीं है। सरकार इस पर नजर बनाए हुई है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ में तब्दील किया था। वहीं अपराधीनुमा लोग आज बीजेपी से सवाल कर रहे हैं। (Chhattisgarh Law and Order)

Back to top button
error: Content is protected !!