छत्तीसगढ़ में आज से राज्योत्सव का आगाज, MP के CM मोहन यादव करेंगे शिरकत
Chhattisgarh Rajyutsav 2024: छत्तीसगढ़ में आज यानी 4 नवंबर से राज्योत्सव-2024 की शुरुआत होने वाली है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ शाम 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा। राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए दोपहर 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे।
यह भी पढ़ें:- बलरामपुर सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM साय ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. यादव संध्या 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल से माना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी राज्योत्सव मेला स्थल नवा रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। (Chhattisgarh Rajyutsav 2024)
उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री निवास से राज्योत्सव मेला स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 5.15 बजे मेला स्थल पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से शाम 7.15 बजे तक राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। (Chhattisgarh Rajyutsav 2024)
6 नवंबर को आएंगे उपराष्ट्रपति
राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में 5 नवम्बर को राज्योत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव का समापन 6 नवम्बर को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे। (Chhattisgarh Rajyutsav 2024)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी ayojan
राज्योत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। 4 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शाम 4.30 बजे से होगी। बालीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शांतुन मुखर्जी (शानु) की प्रस्तुति रात्रि 7.45 बजे से होगी। इससे पहले रिखी क्षत्रीय की टीम की ओर से 12 लोक नृत्य की झलकियां, मोहन चौहान और साथी द्वारा आदिवृंदम, सुनील सोनी और टीम द्वारा क्षेत्रीय नृत्य संगीत, विद्या वर्चस्वी द्वारा नाम रामायण की प्रस्तुति दी जाएगी। (Chhattisgarh Rajyutsav 2024)



