Chhattisgarh Crime : SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश, गोली लगने से एक महिला की मौत, एक घायल

Chhattisgarh Crime : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला में दिन दहाड़े कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र लूटने की कोशिश हुई है। अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर संचालक की दादी को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं कियोस्क संचालक घायल है। जिसे कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गए हैं।
यह भी पढ़े :- योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, SC ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का पलटा फैसला
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे दो नकाबपोश आरोपी बाइक पर सवार होकर बटईकेला एसबीआई कियोस्क सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने संचालक संजू गुप्ता से लूटपाट की कोशिश की। उसने विरोध किया, तो बाइक सवारों ने संजू गुप्ता से मारपीट की। कट्टे की बट से हमला किया। बचाने के लिए उसकी दादी उर्मिला गुप्ता (65) सामने आ गई।
इस बीच बदमाशों ने संजू गुप्ता पर गोली चला दी। लेकिन दादी अपने पोते को बचाने के लिए सामने खड़ी हो गई। जिससे गोली उर्मिला गुप्ता को लग गई और मौके पर मौत हो गई। मारपीट से संजू गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। (Chhattisgarh Crime)
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तार- एसपी
एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, बदमाश लूट का प्रयास कर रहे थे। संचालक और उसकी दादी ने विरोध किया, तो बदमाशों ने दादी पर गोली चला दी। जिससे उसकी मौत हो गई है। बदमाश अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Chhattisgarh Crime)



