Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में आग: तीसरी मंजिल पर दिख रही लपटें, मरीजों को जाली तोड़कर निकाला गया..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बडे़ सरकारी अस्पताल में आग लग गयी। घटना रायपुर के आंबेडकर अस्पताल की है, जहां तीसरी मंजिल पर आग लगी है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर है, आग बुझाने की कोशिश जारी है। ऑपरेशन थिएटर की जालियों को काटकर मरीजों को निकाला गया। जहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!