आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Road Accident in Firozabad: उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक मिनी बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में महिला समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 23 घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मिनी बस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो मथुरा से मुंडन कराकर लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में मुंडन करवाने वाले बच्चे के पिता, दादा और दादी की मौत हो गई है। जबकि बच्चा उसकी मां और बहन घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ फिर कड़ा प्रहार, बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर, पढ़ें पूरी खबर
हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देर रात नसीरपुर के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रैवलर सवार लोगों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी लगने से बैलेंस बिगड़ा और हादसा हो गया। टक्कर के बाद टेंपो पीछे से ऊपर उठ गई, जिसकी वजह से सभी एक-दूसरे पर गिर गए। बता दें कि लखनऊ के मोहिद्दीनपुर के रहने वाले संदीप के 3 साल के बेटे सिद्धार्थ का मुंडन था। इसके लिए पूरा परिवार मिनी बस से मथुरा गया था। (Road Accident in Firozabad)
6 नवंबर को 11 लोगों की हुई थी मौत
परिवार रात को बच्चे का मुंडन कराकर वापस लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गए, जिसमें संदीप, उनके पिता पप्पू और मां वीटारा की मौके पर मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने 19 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। SP ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि ट्रैवलर ड्राइवर ने रास्ते में खाना खाने के बाद शराब पी थी, इसलिए एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में टक्कर मार दी। जबकि वहां बैरियर लगे हुए थे। हादसे में घायल 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बता दें कि 6 नवंबर को UP के हरदोई में ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में मां, बेटा और बेटी भी शामिल हैं। (Road Accident in Firozabad)



