Google Analytics —— Meta Pixel

Jharkhand Election: झारखंड में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कहा- ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’

Jharkhand Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के गुमला में बीजेपी-एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ का नारा दिया। उन्होंने कहा- ‘आप जातियों में टूटेंगे तो आदिवासियों की ताकत कम हो जाएगी। इसलिए मैं कहता हूं – एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

यह भी पढ़े :- Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में जारी एंटी-टेरर ऑपरेशन में सेना का एक जेसीओ शहीद, 4 कमांडो घायल

पीएम मोदी ने कहा- ‘जेएमएम और कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा है। लेकिन भाजपा-एनडीए ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी-बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया है। भाजपा-एनडीए की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर, झारखंड विकसित होगा, भारत विकसित होगा।

सबसे पहले पीएम मोदी ने बोकारो में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है- रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार। भाजपा-NDA का यहां एक ही मंत्र है। हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में बिठाया था। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे। 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली, आपने अपने इस सेवक मोदी को सेवा करने का मौका दिया और बीते 10 साल में हमने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज की सुविधा हो, पढ़ाई की सुविधा हो, सिंचाई के लिए पानी मिले, बुढ़ापे में दवाई मिले, लेकिन JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं JMM और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं। (Jharkhand Election)

पीएम मोदी ने कहा कि आप मुट्ठीभर बालू के लिए तरस रहे हैं, और इनके नेता बालू की तस्करी करके करोड़ों कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। अब आपने भाजपा-NDA सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है। मैं आपसे वादा करता हूं कि सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे। आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा, आपके लिए खर्च होगा, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा।(Jharkhand Election)

Back to top button
error: Content is protected !!