छत्तीसगढ़ में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, कई वाहन जब्त, पढ़ें पूरी खबर

Raipur Mineral Department: रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के उत्खनन और अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। उप संचालक खनिज के.के. गोलघाटे के निर्देशन में खनिज अधिकारियों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध उत्खनन और परिहवन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा और उनकी टीम ने बीते दिनों आरंग इलाके के गुदगुदा गांव में रेत अवैध खनन में संलिप्त पनडुब्बी नुमा मशीन, एक चेन माउंटेन और एक हाइवा को मौके से जब्त किया।
यह भी पढ़ें:- 1971 युद्ध के विंग कमांडर एमबी ओझा का रायपुर में निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख
टीम ने सभी जब्त वाहनों को आरंग थाने को सौंप दिया है। इससे पहले टीम ने रेत के अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर और एक हाइवा को आरंग के पास कुरूद से जब्त कर गिद्धपुरी थाने को सौंपा था। इस कार्रवाई में सुपरवाइजर बेलचंदन, डी के साहू और सैनिक रूपेश चंद्राकर, राजू बर्मन, गोलू वर्मा, केदार वर्मा, लुकेश वर्मा, प्रेम कुर्रे समेत पुलिस के जवानों का सहयोग रहा। इससे पहले 24 अक्टूबर को बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत परिवहन करते 4 हाइवा समेत 8 वाहन जब्त किया था। (Raipur Mineral Department)
जिले में लगातार हो रही कार्रवाई
पलारी तहसील अंतर्गत गिधपुरी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर जब्त कर वाहनों को नजदीकी थाने को सौंप दिया था। सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के तहत किया गया। सभी वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई। बता दें कि राज्य शासन की मंशानुरूप अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है। राजस्व और खनिज विभाग की टीम की ओर से अवैध रेत उत्खनन की जांच की जा रही है। (Raipur Mineral Department)



