मुख्यमंत्री के सामने लोगों ने लगाए ‘गद्दार-गद्दार’ के नारे, काफिला रोक कांग्रेस नेता के कार्यालय में पहुंचे, फिर….
Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। राज्य में महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सीधी लड़ाई है। सभी नेता जनसभा और चुनावी रैली में लगे हुए हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने ही लोगों ने ने ‘गद्दार’ कह दिया। लोगों के मुंह से गद्दार शब्द सुनकर मुख्यमंत्री एकनाथ का गुस्सा हाई हो गया।
यह भी पढ़े ;- छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से होगी धान खरीदी, 31 जनवरी 2025 तक किसान बेच सकेंगे धान, हेल्प लाइन नंबर जारी
ये घटना सोमवार देर रात मुंबई के चांदीवली इलाके में हुई। सोमवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला इसी इलाके से गुजर रहा था। चांदीवली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नसीम खान चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम का काफिला कांग्रेस उम्मीदवार के दफ्तर के बाहर से गुजर रहा था।
तभी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे समूह के कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे के काफिले को रोकने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने ‘गद्दार, गद्दार’ के नारे भी लगा दिए। यह सुनकर एकनाथ शिंदे का गुस्सा बढ़ गया। वह अपनी कार से उतर कर सीधे कांग्रेस के दफ्तर जा पहुंचे। (Maharashtra Election 2024)
सीएम शिंदे ने कांग्रेस ऑफिस जाकर दी नसीहत
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके काफिले को देखकर अभद्र नारा लगाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री कांग्रेस के दफ्तर में पहुंचकर शिकायत करते हैं। सीएम ने कांग्रेस दफ्तर में पहुंच कर कहा कि आप लोग अपने कार्यकर्ताओं को ऐसा सिखाते हैं। (Maharashtra Election 2024)
संतोष कटके की ठाकरे ग्रुप में एंट्री
शिवसैनिक संतोष कटके के पिता साधु कटके रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) पार्टी के जिला अध्यक्ष हैं. आज मंगलवार सुबह संतोष कटके सुबह मातोश्री गए. इसी समय संतोष कटके की ठाकरे ग्रुप में एंट्री हुई. उद्धव ठाकरे ने संतोष कटके से बातचीत की.



