Google Analytics —— Meta Pixel

जनभागीदारी से जल संचय में पूरे देश में पहले नंबर पर छत्तीसगढ़, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Water Conservation: जनभागीदारी से जल संचय में छत्तीसगढ़ पूरे देश में पहले नंबर पर है। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस पहल पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ राज्य में जल संचय, जनभागीदारी पहल के तहत जल संचय के एक लाख 53 हजार 533 काम पूरे किए गए हैं। साथ ही 10 हजार 872 काम प्रगतिरत है। इस कामक्रम के क्रियान्वयन में देश के पहले 10 जिलों में छत्तीसगढ़ के 8 जिलों ने अपना स्थान बनाया है। छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी से जल संचय के कामों में राज्य में पहले स्थान पर रायपुर जिला है, जहां 35 हजार 758 जल संचय के काम पूरे किए गए हैं। वहीं 5064 काम प्रगतिरत है।

यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, जशपुर में करेंगे विशेष पदयात्रा

दूसरे स्थान पर बिलासपुर है, जहां 16,389 काम पूरे किए गए हैं और 1643 काम प्रगति पर है। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिला है, जहां 16,629 काम पूरे किए गए हैं और 662 काम प्रगति पर है। चौथे स्थान पर बलौदाबाजार जिला है, जहां 16,730 काम पूरे किए गए हैं और 300 काम प्रगति पर है। 5वां स्थान बलरामपुर जिला का है, जहां 8618 काम पूरे किए गए हैं और 586 काम प्रगति पर है। छठवें स्थान पर गरियाबंद जिला है, जहां 6899 काम पूरे किए गए हैं और 634 काम प्रगति पर है। सातवें स्थान पर दुर्ग जिला है, जहां 4915 काम पूरे किए गए हैं और 609 काम प्रगति पर है। दसवें स्थान पर धमतरी जिला है, जहां 3706 काम पूरे किए गए हैं और 107 काम प्रगति पर है। गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने के अटूट संकल्प का प्रतिबिंब है। (Chhattisgarh Water Conservation)

धमतरी में किया गया था बड़ा आयोजन

यह पहल जल संरक्षण में जन भागीदारी के महत्व पर जोर देती है और सामूहिक पहल समेत एकजुटता से जलसंरक्षण की संकल्पना को साकार करती है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य अन्य गतिविधियों के अलावा कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं, बोरवेल पुनर्भरण शाफ्ट के निर्माण पर विशेष बल दिया गया है, जिससे भंडारण क्षमता बढ़ेगी और भू-जल पुनर्भरण को बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में प्रदेश के सबसे बड़े जल महोत्सव जल जगार का आयोजन किया गया था, जिसके तहत बांध के तट पर स्थित बरदिहा लेक रिजॉर्ट में पानी से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम के आयोजन किए गए। साथ ही पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। (Chhattisgarh Water Conservation)

Back to top button
error: Content is protected !!