Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News: नगर साहू समाज भाटापारा के द्वारा रविवार, 17 नवम्बर को दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन

Nagar Sahu Samaj Bhatapara : नगर साहू समाज भाटापारा के तत्वावधान में दीपावली मिलन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और पत्रकार बंधुओं के सम्मान का भव्य आयोजन रविवार, 17 नवम्बर को साहू छात्रावास भवन, दानवीर भामाशाह चौक, परशुराम वार्ड में किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इन्द्र साव, विधायक भाटापारा उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए सर्वेक्षण शुरू, नए हितग्राहियों को भी अब मिलेंगे आवास

समारोह की अध्यक्षता सुनील साहू, जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ बलौदाबाजार करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक चैतराम साहू, संरक्षक रेवाराम साहू, उपाध्यक्ष दीनदयाल साहू, आबकारी निरीक्षक दिनेश साहू, जेई वासुदेव साहू, और सब-इंजीनियर कमलेश साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

यह भी पढ़े :- जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री साय विष्णुदेव साय ने बैगा, गुनिया, सिरहा को सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा की

अतिथि के रूप में तहसील और परिक्षेत्र स्तर के अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें पन्नालाल साहू (भाटापारा), रामनाथ साहू (सिमगा), सुरेन्द्र साहू (कसडोल), महेन्द्र साहू (टुंड्रा), सहदेव साहू (मोपर), कोमल साहू (मोपका), दयालु साहू (तरेंगा), और रामसागर साहू (सिंगारपुर) प्रमुख से है। (Nagar Sahu Samaj Bhatapara)

कार्यक्रम में दीपावली के पावन अवसर पर समाज की एकता और प्रगति का संदेश देंगे। प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जायेगा। साथ ही, क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित करेंगे। समारोह को सफल बनाने के लिए नगर साहू समाज के अध्यक्ष राजेश साहू व सभी पदाधिकारी पूरी मेहनत कर रहे है। (Nagar Sahu Samaj Bhatapara)

Back to top button
error: Content is protected !!