Google Analytics —— Meta Pixel

युवाओं को नशेड़ी, गंजेड़ी और दरूहा बना रही भाजपा: PCC चीफ दीपक बैज

Baij Questions to BJP: PCC चीफ दीपक बैज ने मनपसंद एप को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा-स्वास्थ्य की बजाय, अब एप से शराब, यही भाजपा सरकार की नई प्राथमिकता है। बैज ने कहा कि शिक्षा को लेकर एप नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर एप नहीं है, जो छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए सबसे जरूरी है। लोगों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी शिक्षा और स्वास्थ्य है। इन पर कोई एप आता नहीं है, लेकिन सरकार शराब पीलने का एप जरूर जारी करती है। यह भी मोदी की गारंटी है क्या ? मैं पूछना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें:- शराब से कमाई के लिए हर स्तर पर गिरने को तैयार भाजपा सरकार: कांग्रेस

PCC चीफ ने कहा कि सरकारी दफ्तर में काम-काज की मॉनिटरिंग का कोई एप नहीं है, लेकिन शराब की ब्रांड के लिए सरकार ने एप बना लिया है। बीजेपी शराब की काली कमाई के लिए प्रदेश में शराब की खपत बढ़ाने में लगी है। अब बीजेपी बताए कब शराबबंदी होगी। पहले एयर कूल्ड अहाते बनाकर शराब बिक्री को बढ़ावा दिया गया। साय सरकार ने अहाता आवंटन में बड़ा घोटाला किया है। प्रभावशाली भाजपा नेताओं की सिफारिश पर अहाते आवंटित किए गए हैं। भाजपा सरकार के राज में शराब की कोचियागिरी शुरू हो गई है।

कब होगी शराबबंदी?: दीपक बैज

उन्होंने कहा कि मुंगेली और राजनांदगांव में सरकार के इशारे पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाते आबकारी निरीक्षकों के वीडियो को प्रदेश की जनता ने देखा है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 100 से ज्यादा शराब दुकानों को बंद किया था। 2018 में कांग्रेस सरकार के पहले छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में देश में गोवा के बाद पहले नंबर पर था। कांग्रेस सरकार के 5 साल में छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में देश में 18वें नंबर पर आ गया था। अब भाजपा सरकार शराबबंदी पर अपना स्टैंड क्लियर करें। शराबबंदी को लेकर पांच साल तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बताएं शराबबंदी कब होगी? भाजपा नेता शराबबंदी के लिए बढ़-चढ़कर बातें करते थे। (Baij Questions to BJP)

शराब भी अब एप से, मोदी की गारंटी के साथ: बैज

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि शराबबंदी की बात करने वाले अब शराब पिलाने की गारंटी दे रहे हैं। यह भी मोदी की गारंटी में शामिल है क्या ? एक संतरी ले लेकर प्रधानमंत्री तक शराब को लेकर भाषण देते थे पूरे चुनाव के दौरान, तो इस तरह के झूठ बोलकर सत्ता में आए भारतीय जनता पार्टी। निश्चित रूप से सरकार पूरे छत्तीसगढ़ को शराब में डूबोना चाह रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। (Baij Questions to BJP)

युवाओं के भविष्य को बिगाड़ने के खेल में जुटी हुई है भाजपा: बैज

दीपक बैज ने कहा- बीजेपी हमेशा बोलती है हमने बनाया है हम ही संवारेंगे। तो हमने बनाया है, हम ही पिलाएंगे अच्छा टैगलाइन है। भारतीय जनता पार्टी बाकी सेक्टर में काम ना करके सिर्फ दारु सेक्टर में फोकस कर रही है। यह के युवाओं को नशेड़ी, गंजेड़ी और दरूहा बनाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। साथ ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह बिलकुल भी ठीक नहीं है। मनपसंद एप को बंद कर देना चाहिए। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए एप चालू करना चाहिए। (Baij Questions to BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!