Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : फूल तोड़ रही महिला के गले से बदमाश ने झपटी सोने की चेन, नकाबपोश युवकों ने किया वारदात

Chhattisgarh : प्रदेश के दुर्ग जिले के भिलाई शहर के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सुबह – सुबह फूल तोडऩे निकली महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। महिला मंगलवार सुबह 5 बजे के आसपास सड़क किनारे रोज की तरह फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार नकाबपोश लड़के आए और उसका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री ने CRPF जवानों की हौसला अफजाई की, बोले – छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा

मामला Chhattisgarh के दुर्ग जिले के भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के जोन 1 वार्ड 42 एवेन्यू बी की है। यहां रहने वाली 54 वर्षिया डी दलम्मा सुबह 5 बजे पूजा के लिए फूल तोडऩे के लिए घर से बाहर निकली थी। वह कालोनी के बाहर लगे फूल के पेड़ से फूल तोड़ ही रही थी कि करीब सुबह 5.30 बजे एक बाइक में दो नकाबपोश लड़के आए। उन्होंने महिला के पास बाइक रोकी और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद पीछे बैठा युवक बाइक से उतरा और महिला का मुंह दबाकर गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और बाइक में बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो कालोनी के लोग बाहर निकले। इसके बाद लोगों ने मामले की शिकायत खुर्सीपार थाने में की। खुर्सीपार पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों को कोई पता नहीं चल सका है।

चेन स्नेचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में आरोपी दिखाई दे रहे हैं। वे लोग बिना नंबर की बाइक से आए थे। पीछे बैठा लड़का लाल रंग की अटैच कैप वाली वूडी पहने था। वहीं बाइक चलाने वाला लड़का काले रंग का स्वेटर जैसा कुछ पहने हुए है। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज देखने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!