भारत की राजनीति में कांग्रेस परजीवी बनकर रह गई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM in BJP headquarter: महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हुए उपचुनावों में बीजेपी को जीत मिली है, जिससे भाजपा कार्यकर्ता ओत-प्रोत हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विकासवाद, सुशासन, सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, नकारात्मक राजनीति की हार हुई है। परिवारवाद की हार हुई है। महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है। मैं देशभर के भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, सबका अभिनंदन करता हूं।
यह भी पढ़ें:- जनता ने वंशवाद, तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति को सिरे से नकारा: BJP अध्यक्ष JP नड्डा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा को जमकर समर्थन दिया है। असम के लोगों ने भाजपा पर फिर एक बार भरोसा जताया है। मध्यप्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में NDA का समर्थन बढ़ा है। यह दिखाता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है। मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का, युवाओं का, माताओं का, किसानों, देश की जनता को नमन करता हूं। मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे और इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा। (PM in BJP headquarter)
भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र ने इस बार पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 50 साल में किसी भी पार्टी या किसी भी प्रीपोल गठबंधन के लिए ये सबसे बड़ी जीत है। महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है, जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया है। इससे पहले गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्यप्रदेश में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में भी NDA को तीन बार से ज्यादा बार लगातार जनादेश मिला है। यह जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है। कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC, ST, OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ। (PM in BJP headquarter)
सबसे बड़ा संदेश एकजुटता है-एक हैं तो सेफ हैं: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश एकजुटता है-एक हैं तो सेफ हैं। यह देश का महामंत्र बन चुका है। INDI वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं। ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना ही नहीं चाहते, ये लोग आज भी भारत के सामान्य वोटर के विवेक को कम करके आंकते हैं। देश का वोटर अस्थिरता नहीं चाहता है। देश का वोटर, ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ है। जो ‘कुर्सी फर्स्ट’ का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता। भारत की राजनीति में कांग्रेस परजीवी बनकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी के लिए अब अपने दम पर सरकार बनाना लगातार मुश्किल हो रहा है। हाल ही के चुनावों में जैसे आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हरियाणा और महाराष्ट्र में उनका सूपड़ा साफ हो गया है। (PM in BJP headquarter)
कांग्रेस की घिसी पिटी विभाजनकारी राजनीति फेल: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की घिसी पिटी विभाजनकारी राजनीति फेल हो रही है, लेकिन फिर भी कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है। सच्चाई ये है कि कांग्रेस अब एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि अपने साथियों की नाव को भी डुबा देती है। महाराष्ट्र में भी हमने यही देखा है। बीजेपी और मेरे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य पुरुष हैं। धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज हमारी प्रेरणा हैं। हमने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा फुले-सावित्री बाई फुले… इनके सामाजिक न्याय के विचार को माना है, यही हमारे आचार में है, यही हमारे व्यवहार में है। संस्कृतियों और इतिहास का सम्मान हमारे संस्कार में है, हमारे स्वभाव में है। मैं तो हमेशा कहता हूं कि मातृभाषा का सम्मान मतलब अपनी मां का सम्मान। (PM in BJP headquarter)



