Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, अब लक्ष्मी राजवाड़े काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरायी

Chhattisgarh के बलरामपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) के एक और मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हालांकि इस हादसे में सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है।

यह भी पढ़े :- Sambhal Mosque Survey : संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में तीन की मौत, 15 अरेस्ट

जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री एक दौरे पर कुसमी जा रही थी। इसी दौरान उनके काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में किसी को चोटें नहीं आयी है। जानकारी के मुताबिक काफिले की लगभग 4 गाड़ियां आपस में टकराई है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री की कड़ी चेतावनी, बोले-किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी, भ्रम फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ये हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। मत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुसमी दौरे पर जा रही थी। उसी दौरान राजपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटना हो गयी। मंत्री और अन्य सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!